• Home  
  • बंद मकान में चोरो ने किया हाथ साफ़ – शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही सामान सहित चोर गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बंद मकान में चोरो ने किया हाथ साफ़ – शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही सामान सहित चोर गिरफ्तार

Hariom giri रुड़की – रामनगर में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर मकान में रखे कीमती सामान पर अज्ञात चोरो ने हाथ साफ कर दिया है मकान के स्वामी ने पुलिस से चोरी की शिकायत की तो गंगनहर पुलिस ने तेजी दिखाते 24 घंटे के अंदर ही चोर को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है […]

Hariom giri

रुड़की – रामनगर में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर मकान में रखे कीमती सामान पर अज्ञात चोरो ने हाथ साफ कर दिया है मकान के स्वामी ने पुलिस से चोरी की शिकायत की तो गंगनहर पुलिस ने तेजी दिखाते 24 घंटे के अंदर ही चोर को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है जानकारी मिली है कि सुल्तान नाम का यह चोर पहले भी जेल जा चुका है


20 जुलाई को रामनगर निवासी दलजीत सिंह ने गंगनहर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 20 अप्रैल को वो पंजाब के होशियारपुर में अपने गांव गए थे उनके मकान का ताला लगा हुआ था 20 जुलाई को जब वो गाँव से वापस लौटे तो उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ पाया और घर से कुछ कीमती सामान चोरी हुआ मिला गंगनहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मिलते ही चोरो की तलाश शुरू कर दी कुछ ही घंटों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता भी हाथ लग गई दलजीत के मकान में चोरी करने वाले सुलतान नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है सुलतान रुड़की से सटे तेलीवाला गांव का रहने वाला है और वो पहले भी जेल जा चुका है 24 घण्टे में गंगनहर पुलिस के द्वारा सामान सहित चोर को गिरफ्तार करने पर पीड़ित परिवार गंगनहर पुलिस की कार्यशैली से काफी खुश नजर आ रहा है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *