ऋषिकेश – हरिद्वार मार्ग से कूड़ाघर हटाने को फिर आंदोलन शुरू हो गया है। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया है। चेताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड शिफ्ट न किये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। जागृति एक प्रयास संस्था के बैनर तले शहरवासी परशुराम चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर धरना दिया। संस्था के संयोजक अरविन्द हटवाल ने कहा कि बीच शहर में कूड़ा डालने से क्षेत्रवासी दुर्गन्ध से जूझ रहे है। कूड़े में आग लगने से स्थित विकट हो जाती है। सीएम से लेकर पीएम तक समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। चेताया कि जब तक निगम प्रशासन उक्त स्थान से कूड़ाघर शिफ्ट नहीं करता आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व पालिका सभासद हरीश आनंद ने कहा कि कूड़ाघर हटाने को पहले भी आंदोलन किया गया। जिसमें शासन-प्रशासन ने जल्द ट्रंचिंग गाउंड शिफ्ट करने की बात कही थी। लेकिन निगम का गठन होने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। कहा कि बीच शहर में कूड़े का ढेर लगने से लोगों में महामारी का भय भी फैल रखा है। प्रदर्शनकारियों में गौरव राजपूत, गुड्डू रावत, विकास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, वेद प्रकाश धींगरा, हरिराम वर्मा, मुकेश नेगी, हर्षित गुप्ता, रजत प्रताप सिंह, डॉ आशुतोष डंगवाल, गोपाल शर्मा, बृजभूषण बहुगुणा, हरीश आनंद, जगदीश सिंह जग्गी, अनिल, चंदन, राकेश पाल, नवीन शर्मा, कमल गुप्ता आदि शामिल थे।
ऋषिकेश – हरिद्वार मार्ग से कूड़ाघर हटाने को फिर आंदोलन शुरू हो गया है। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया है। चेताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड शिफ्ट न किये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। जागृति एक प्रयास संस्था के बैनर तले शहरवासी परशुराम चौक पर एकत्रित […]
