आलम
मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में आज भाजपा नेता की दबंगई सामने आई हैं, दरअसल घटना दोपहर उस समय की हैं, जब पब्लिक स्कूलों की छुट्टी हो रही थीं, और परेंट्स अपने बच्चों को लेने पहुँचे हुए थे, उसी समय मुरादाबाद के एसएसपी अमित पाठक फोर्स की साथ वाहन चैकिंग के लिए पहुँच गए, और ऐसे दोपहिया वाहनों की चेकिंग में लगे थे , जिन्हें नाबालिग बच्चे चला कर स्कूल में आते हैं, चैकिंग चल ही रही थीं, की उसी समय भाजपा के एक नेता अरविंद सिंह ने चिल्लाते हुए पुलिस कर्मियों को गालियां देनी शुरू कर दी, भाजपा नेता मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बताए जा रहे हैं, और वो अपनी बेटी को स्कूल से लेने के लिए आये हुए थे, वह इस बात से नाराज थे ,की उनकी बाइक की चाबी किसी पुलिसकर्मी ने चेकिंग के लिए निकाल ली थी, भाजपा नेता पुलिस को गालियां देता रहा, और आखिरकार एसएसपी अमित पाठक को ही आगे आकर बात करनी पड़ी, पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद होता देख पुलिस कप्तान भी सकते में आ गए और सिविल लाइन पुलिस को हिदायत दी कि उक्त नेता के खिलाफ सम्वन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही करो
