• Home  
  • दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण करके भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण करके भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा

AFSAR ALI अमरोहा — उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है की उन्होंने दिनदहाड़े एक नाबालिक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे लेकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन अपराध छात्रा की सूझबूझ के चलते उसे डायल हंड्रेड की पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं के […]

AFSAR ALI

अमरोहा — उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है की उन्होंने दिनदहाड़े एक नाबालिक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे लेकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन अपराध छात्रा की सूझबूझ के चलते उसे डायल हंड्रेड की पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया और दो अपहरणकर्ताओं को अपहरण में इस्तेमाल गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया
अपहरण हुई युवती के द्वारा किये गए इशारे पर अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पीछा करके अमरोहा जनपद की पुलिस ने समय रहते अपहरणकर्ताओं के चुंगल से युवती को छुड़ा लिया और साबित कर दिया की अमरोहा जनपद की पुलिस महिला अपराधों के प्रति जो अभियान चला रही है वो सच मे महिलाओं के प्रति अपराधों पर रोकथाम के लिए मददगार है और आज की इस घटना में अमरोहा जनपद की पुलिस ने ना सिर्फ छात्रा की मदद की बल्कि उसको अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के साथ-साथ दोनों अपहरणकर्ताओं को मोके से गिरफ्तार कर लिया इनके कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद हुई है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *