• Home  
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ा रहे शराब ठेकेदार धज्जियां
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ा रहे शराब ठेकेदार धज्जियां

सारिक नजीबाबाद – सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद शराब के ठेकेदार सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे के बाद शराब व बियर की सभी दुकाने बंद करने के आदेश है। लेकिन ठेके वाले मानने को तैयार नहीं और न ही उन्हें कानून का खौफ है। […]

सारिक

नजीबाबाद – सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद शराब के ठेकेदार सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे के बाद शराब व बियर की सभी दुकाने बंद करने के आदेश है। लेकिन ठेके वाले मानने को तैयार नहीं और न ही उन्हें कानून का खौफ है। रात्रि दस बजे के बाद आधा शटर गिराकर अतिरिक्त चार्ज लेकर ठेके पर शराब व बियर बेची जा रही है।
बताते दे कि रेलवे स्टेशन के सामने एक शराब व बियर का ठेका देर रात्रि तक खुला रहता है। शराब के ठेके पर रात के 10 बजे के बाद शटर डाउन करने के आदेश के बाद भी शराब व बियर बेची जा रही है। शराब बेचने के लिए ठेका स्वामी आधा शटर गिरा लेता है। जहां से आधे शटर गिरने के बाद 10 से 20 अतिरिक्त देकर 10 बजे के बाद भी आसानी से शराब व बेची जा रही है। देर रात में अतिरिक्त चार्ज देकर शराब व बियर खरीदने वालों का यहां पर तांता लगा रहता है, और लेकिन आबकारी विभाग इस खबर से ही बेखबर है। शराब को लेकर सख्ती दिखाने का दावा करने वाले आबकारी विभाग को भी यह सब नजर नहीं आ रहा है। आबकारी विभाग को इस ओर संज्ञान लेने की आवश्यकता है। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है, अगर ऐसा है तो जाच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *