• Home  
  • विधूत चोरी पकड़ो अभियान चलाया

आलम वारसी मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज विधूत विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से उन इलाक़ों में विधूत चोरी पकड़ो अभियान चलाया जहां आज तक कभी विधूत विभाग की टीम नही पहुंची थी . विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ नागफनी थाना क्षेत्र […]

आलम वारसी

मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज विधूत विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से उन इलाक़ों में विधूत चोरी पकड़ो अभियान चलाया जहां आज तक कभी विधूत विभाग की टीम नही पहुंची थी . विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ नागफनी थाना क्षेत्र के चौकी हसन खा, नियारयांन, नई सड़क आदि क्षेत्रों में सख्ती से विधुत चेकिंग अभियान चलाकर मात्र एक घण्टे में ही 50 से अधिक कटिया कनेक्शन चला रहे लोगों के खिलाफ थाना नागफनी में विधुत चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया . खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि आज ओर कल यानी 23 ओर 24 जुलाई को निर्धारित तिथि के अनुसार कई क्षेत्रों में बिजली चोरी को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया और साथ ही अपील भी की गई कि आप बिजली चोरी न करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *