• Home  
  • शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने लगाईं फांसी – शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस – जानिए पूरी खबर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने लगाईं फांसी – शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस – जानिए पूरी खबर

Hariom giri रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गाँव में आज सुबह सरिता नाम की एक महिला ने अपनी साडी के जरिये फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जानकारी मिली है की सरिता का पति शराबी है जो सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देता है पति की इस हरकत से सरिता काफी […]

Hariom giri

रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गाँव में आज सुबह सरिता नाम की एक महिला ने अपनी साडी के जरिये फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जानकारी मिली है की सरिता का पति शराबी है जो सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देता है पति की इस हरकत से सरिता काफी परेशान थी आज सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ किसी बात को लेकर सरिता की पति से कहा सुनी हो गई जिसके बाद सरिता ने गुस्से में आकर अपनी साडी के जरिये फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

करीब दस साल पहले बंडखेड़ी निवासी सरिता की शादी किशनपुर निवासी रमेश के साथ हुई थी शादी के समय सबकुछ सही था लेकिन कुछ साल से रमेश काफी शराब पीने लगा जिसके चलते घर में छोटे मोटे झगडे चलते रहते थे कुछ समय से रमेश सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देता था आज भी ऐसा ही हुआ पत्नी सरिता ने रमेश को शराब पीने से मना किया तो रमेश भड़क गया जिसके चलते दोनों में कहा सुनी हो गई इसी से गुस्साई सरिता ने साडी के जरिये फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या की सुचना पर पहुंची पुलिस ने सरिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *