आलम वारसी
मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही प्रदेश की जनता को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन मुरादाबाद में खुद उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता यातायात नियमों को लेकर के पुलिस से भिड़ रहे हैं । कल एक भाजपा नेता ने वाहन चेकिंग के दौरान अपनी मोटरसाइकिल रोके जाने से नाराज होकर पुलिस वालों को गालियां दी थी तो आज दूसरे भाजपा नेता कि वाहन चेकिंग के दौरान जब मोटरसाइकिल को पुलिस वालों ने सिविल लाइन थाना इलाके में पीली कोठी पर रोका तो वह पुलिस वालों से ही भिड़ गए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है। भाजपा नेता इसके विरोध में पीली कोठी चौराहे पर मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे को जाम कर धरने पर बैठे हुए हैं और पिछले कई घंटे से हंगामा कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर उनका उत्पीरण कर रही है। भाजपा नेता पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
