रिपोर्ट / सारिक
बिजनौर — जनपद बिजनौर के स्योहारा इलाके में पुलिस और नगर पालिका परिषद स्योहारा द्वारा छापा मारकर एक घर से लगभग 5 से 6 कु0 प्रतिबन्धित पोलिथीन बरामद की गई। अधिशासी अधिकारी अरूणेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मौहल्ला सोतियान में राजकुमार शर्मा के मकान पर बड़ी मात्रा में पोलिथीन रखी हुई है जिसके बाद अधिशासी अधिकारी ने स्थानीय पुलिस से सर्म्पक किया और कस्बा ईंचार्ज संजय गिरी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर छापा मारा तो वंहा से पोलिथीन से भरी हुई लगभग 15 से 20 बोरियां बरामद हुई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पोलिथीन प्रतिबन्धित है और लगभग 5 से 6 कुंटल पोलिथीन छापा मारकर बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 20 से 25 हज़ार रू0 का जुर्माना लगाया जायेगा। आपको बता दें कि उच्च न्यायालय और प्रदेश सरकार ने प्रदुषण को रोके जाने के लिए पोलिथिन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है
