विकासनगर। विकासखंड के अंर्तगत ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पंचायतों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से कराये गये कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। बुधवार सुबह विकासखंड के दर्जनों गांवों से ग्रामीण तहसील पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग पर आक्रोश प्रकट किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर मात्र सरकारी धन को ठिकाने लगाया गया है। पंचायतों में सडक़ों से लेकर पथ प्रकाश, पेयजल, निकासी नालियों के निर्माण, शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर अनियमितताएं बरती गई हैं। ग्राम प्रधानों ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इतना ही नहीं, जरूतमंदों और पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ तक नहीं मिला है। उन्होंने एसडीएम को मामले में ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि, पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जल्द उच्च स्तरीय जांच न कराई गई, तो ग्रामीण तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में साजिद, रफीक, मुख्तार, मुम्ताज, याकूब, रिहाना, मतलूब, रहमान, सुरेश, अनीश, महरबान, शहजादी, सद्दाम, सलमान, तौय्यब, मनवर, तस्सबुर, नजमा, रामकुमार, आरिफ, गुफरान, कामिल आदि शामिल रहे।
विकासनगर। विकासखंड के अंर्तगत ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पंचायतों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से कराये गये कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। बुधवार सुबह विकासखंड के दर्जनों गांवों से ग्रामीण तहसील पर […]
