ऋ षिकेष। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने ऋषिकेश कोतवाल को अर्जुन अवार्ड ऋषिकेश से सम्मानित किया है। ऋषिकेश कोतवाली की टीम ने हाल में तीर्थनगरी में हुई दो चेन स्नैचिंग की घटनाओं के आरोपियों को पकड़ा था।बुधवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने ऋषिकेश कोतवाली में कार्यक्रम किया। इसके तहत ऋषिकेश में बीते दिनों हुई दो चेन स्नैचिंग की घटनाओं के अपराधियों को पकडऩे वाले कोतवाल रितेश शाह को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष लविश अग्रवाल ने कहा कि बीते दिनों ऋषिकेश में एक ही दिन में दो चेन स्नैचिंग की घटनाएं हुई। इससे पहले भी कुछ चेन स्नैचिंग की घटनाएं हुई थीं। कोतवाल रितेश शाह व उनकी टीम ने इन चेन स्नैचिंग के आरोपियों को जल्द पकड़ लिया। इस दौरान क्लब ने कोतवाल रितेश शाह को अर्जुन अवार्ड ऋषिकेश से सम्मानित किया। मौके पर पुनीत गर्ग, धीरज मखीजा, पंकज चंदानी, मानव जौहर, सुशील छाबड़ा, आशीष अग्रवाल, मनोज बतरा, मयंक गुप्ता, सागर ग्रोवर, गुड्डू सिंह, अतुल जैन, सुमित चोपड़ा, कमल जोशी, नवनीत सिंह नेगी आदि उपस्थित थे। उधर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने चेन स्नैचिंग के अपराधियों को पकडऩे को लेकर कोतवाल रितेश शाह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर पार्षद अनिता तिवारी, रोमा सहगल आदि उपस्थित थे।
ऋ षिकेष। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने ऋषिकेश कोतवाल को अर्जुन अवार्ड ऋषिकेश से सम्मानित किया है। ऋषिकेश कोतवाली की टीम ने हाल में तीर्थनगरी में हुई दो चेन स्नैचिंग की घटनाओं के आरोपियों को पकड़ा था।बुधवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने ऋषिकेश कोतवाली में कार्यक्रम किया। इसके तहत ऋषिकेश में बीते दिनों हुई […]
