सारिक
उत्तर प्रदेश/नहटौर — क्षेत्र केे एक गांव निवासी इंटर की छात्राऐं तहेरी व चचेरी बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनो छात्राओं को मैडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। छात्राओं के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उन्हें नशा सुंघाकर अपहरण कर ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोेप लगाया है जबकि युवती से मोबाईल पर हुई वार्ता की रिकाॅर्डिग में उनकी प्रेमी से मोबाईल पर बात करते हुए भाई द्वारा पकड़ लेने तथा पिता से बताने के कारण डांट फटकार से डरकर स्वंम फरार होने की बात सामने आई है। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की तहेरी व चचेरी बहन कक्षा 12 व 11 में पढ़ती हैं। बताया जाता है कि दोनों छात्राओं का दो युवकों के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दस दिन पूर्व दोनों छात्राएं अचानक लापता हो गई थी। मामले की तहरीर लड़कियों के परिजनों ने पुलिस को दी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नही की। जिसके बाद युवती से पकड़े गए फोन में गांव के ही एक युवक का नम्बर निकला जिस पर परिजनों को उस युवक पर शक हुआ। उक्त युवक दिल्ली में काल सेंटर पर नौकरी करता है। जिसके बाद लड़कियों के परिजनों ने युवक के परिजनों पर लड़कियों का लाने का दवाब बनाया। मामले को लेकर दोनों पक्षो के बीच घण्टों पंचायत हुई। जिसके बाद दोनों के परिजन युवक को साथ लेकर मुरादाबाद के हरथला में एक मकान पर पहुचें और युवक ने दोनों लड़कियों को बरामद करा दिया।
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि आरोपी युवक ने उन्हें 10 दिन पूर्व गांव में ई रिक्शा भेजकर नहटौर बुलाया था। जहां पर एक दुकान पर उन दोनों को नशीली कोल्ड्रिंक पिला दी और साथियों के सहयोग से अपहरण करके पहले गजरौला व उसके बाद जिला मुरादाबाद के हरथला में एक मकान पर ले गए। जहां पर चार दिन तक युवतियों के साथ नशा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि दोनों छात्राओं के परिजन फिर से थाने पंहुचे। जहां उनकी सुनवाई तक नही हुई जिसके बाद पीड़ित परिजन एसपी के पास पंहुचे और पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी के आदेश पर नहटौर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों बहनों को सोमवार प्रातः मेडिकल के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि मामले में आरोपी युवक सौरभ के विरुद्ध सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों लड़कियों को आज मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर आरोपी युवक के परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र को उनके विरोधी फंसाना चाहते हैं जबकि दोनो युवतियां का अन्य युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उनसे फोन पर बातें करती थी। युवतियों के भाई ने उन्हें बात करते हुए देख लिया उसने यह बात पिता को बताने को कहा तो दोनो युवतियां पिता की डांट से डरकर घर से निकल गई वह पहले अपनी सहेली के यहां ग्राम सलेमपुर पहुंची उसके बाद वह धामपुर, नूरपुर, गजरौला पहुंची जहां अपनी ननिहाल में एक युवती रहकर शिक्षा ग्रहण कर चुकी थी। उसने वहां अपने एक प्रेमी को फोन कर घर से फरार होने की बात बताई और उन्हें कमरा दिलाने तथा नौकरी कर अपना जीवन गुजारने को कहा। प्रेमी ने उन्हें मुरादबाद के हरथला में कमरा दिलवा दिया। चारं पांच दिन तो वह रही लेकिन फिर उनके पास पैसे खत्म हो गये जिसके बाद उन्होने दिल्ली में काॅल सेंटर में काम कर रहे सौरभ को फोन कर चार हजार रूपये देने की बात कही। सौरभ गांव आया जहां युवतियों के परिजनों ने उसे उनकी युवतियों को भगा ले जाने का आरोप लगाया जिस पर उसने परिजनों को साथ ले जाकर युवतियों को बरामद करा दिया। परिजनों ने सौरभ और युवतियों के बीच हुई मोबाईल पर वार्ता की रिकाॅर्डिंग से उसकी बेगुनाही का सबूत दिया है। युवतियों को भगा ले जाने वाले युवक उनके रिश्तेदार हैं इसलिए उनके परिजन उन्हें बचा रहे हैं और उन्होने गांव की रंजिश के चलते उनके पुत्र को फंसाने के लिए युवतियों की बरामदगी के 6 दिन बाद पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर दी।
