Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मीट की दुकानों और होटलों को कराया बंद
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मीट की दुकानों और होटलों को कराया बंद

शारिक ज़ैदी उत्तर प्रदेश /शेरकोट – कावङ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा नगर की समस्त मीट की दुकाने व होटलो को बंद कराया गया इस दोरान थाना अध्यक्ष ने मीट व होटल स्वामियो को सख्त चेतावनी देते हुए आदेशो का पालन ना करने पर कानूनी कार्यवाही की बात कही । सावन कांवड़ यात्रा को […]

शारिक ज़ैदी

उत्तर प्रदेश /शेरकोट – कावङ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा नगर की समस्त मीट की दुकाने व होटलो को बंद कराया गया इस दोरान थाना अध्यक्ष ने मीट व होटल स्वामियो को सख्त चेतावनी देते हुए आदेशो का पालन ना करने पर कानूनी कार्यवाही की बात कही ।

सावन कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है यही वजह हैं कि सावन कांवड़ यात्रा को समपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा कङी मेहनत की जा रही इस के लिये पुलिद ने अपने खास लोगो को पुलिस मित्र भी बनाया जिन्हें कल क्षेत्राधिकारी अफजलगढ ने अपने हाथो से पुलिस मित्र लिखी टी शर्ट भेंट कर उनसे सावन कावङ यात्रा मे सहयोग मांगा वही कावङ यात्रा के मद्देनज़र पुलिस ने कावङ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले खाने के होटल व मीट की दुकानो को बंद करा दिया साथ ही जहा से कावङ नही गुजरती वहा की मीट की दुकाने भी बंद करा दी । थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने मीट विक्रेताओें को सख्त चेतावनी देते हुए आज नगर मे भ्रमण कर समस्त मीट की दुकाने बंद करा दी साथ ही उन्होंने दोबारा दुकान खोलने पर कानूनी कार्यवाही की बात कही वहीं नगर के होटलो पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कावङ यात्रा मार्ग मे पङने वाले मांसाहारी होटलो को बंद कर दिया ,दूसरी ओर पुलिस ने उन होटलो को भी बंद करा दिया जगा से कावङ यात्रा तो छोङो एक कावङिया भी नही गुजरता पुलिस की इस कार्यवाही से अल्पसंख्यक समाज के लोगो मे रोष हैं लोगो का कहना हैं कि आज तक कभी ऐसा नही हुआ हमारा नगर हमेशा से गंगा जमुना तहजीब की मिसाल रहा हैं जिन रास्तों से कावङिये गुजरते हैं वहा से मीट की दुकान या होटल बंद कराये जाते थे परन्तु इस बार पहली मर्तबा ऐसा देखा जा रहा कि जहा से कावङिये ही ना गुजरते हो वहा भी मीट की दुकाने बंद करा दी गयी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *