Rahul Kumar
उत्तर प्रदेश /सम्भल – नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल बारिश ने खोल दी। शहर में हर तरफ बजबजाती नालियां और जलभराव देखने को मिला। सम्भल का हाल बद से बदतर था। यहां नमाजियों को निकलना दूभर हो गया।
शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था अच्छी बताने वाले नगर पालिका परिषद प्रशासन को आइना दिखा दिया। दोपहर हुई बारिश से नगर के मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। नालियों का कचरा सड़कों पर आ गया। कस्बे के मुहल्ला की हर गली और सड़क नालियों के कचड़ों से बजबजाती नजर आई। मस्जिदों में इबादत करने जाने वालों को तकलीफ का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरे होने से आम जनमानस को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल था। बरसात में ही सफाई की हालत खराब होने से लोगों को बीमारियां फैलने की चिंता सता रही है।
