• Home  
  • सम्भल कोतवाली पुलिस ने बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को दिए टिप्स
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सम्भल कोतवाली पुलिस ने बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को दिए टिप्स

Rahul kumar उत्तर प्रदेश / सम्भल- इंडियन एकेडमी स्कूल बरेली सराय में आयोजित बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बाल सुरक्षा से जुड़े सम्भल कोतवाली एस.आइ देवेंद्र कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी विविध कानूनी जानकारियां देकर उनमें जोश व आत्म-विश्वास का संचार किया। उन्होंने कहा कि घर से विद्यालय आते-जाते समय अगर कोई […]

Rahul kumar

उत्तर प्रदेश / सम्भल- इंडियन एकेडमी स्कूल बरेली सराय में आयोजित बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बाल सुरक्षा से जुड़े सम्भल कोतवाली एस.आइ देवेंद्र कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी विविध कानूनी जानकारियां देकर उनमें जोश व आत्म-विश्वास का संचार किया। उन्होंने कहा कि घर से विद्यालय आते-जाते समय अगर कोई असामाजिक तत्व आपको परेशान या तंग करे उस समय आप 1090 नम्बर के अलावा स्थानीय थाने पर बात कर सकती हैं, जहां आपको तुरंत सहायता उपलब्ध होगी।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि पुलिस आपके सहयोग के साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्पित है। पुलिस से डरें नहीं क्योंकि वह आपकी मित्र है। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों स्नेहलता और एस. आइ देवेंद्र कुमार के वक्तव्यों का करतल ध्वनि से स्वागत किया। महिला कल्याण विभाग की ओर से सीमा रानी ने कहा कि पुलिस आप के सहयोग के साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्पित है। कहा कि घर से विद्यालय आते-जाते समय अगर असामाजिक तत्व रोड़ा बनने का काम करते हैं तो तत्काल सूचित करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *