• Home  
  • पीतल दस्तकारों ने किया कलेक्ट्रट पर अनोखा प्रदर्शन बांधी आँखों पर काली पट्टी
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पीतल दस्तकारों ने किया कलेक्ट्रट पर अनोखा प्रदर्शन बांधी आँखों पर काली पट्टी

आलम वारसी उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद – लोकतंत्र बताओ मोर्चा के संस्थापक हाजी मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में पीतल दस्तकारों ने कलेक्ट्रट पर एकत्र होकर एक अनोखा प्रदर्शन कर एक ज्ञापन मुरादाबाद ज़िला अधिकारी के मध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। पीतल दस्तकारों ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को चेताया […]

आलम वारसी

उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद – लोकतंत्र बताओ मोर्चा के संस्थापक हाजी मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में पीतल दस्तकारों ने कलेक्ट्रट पर एकत्र होकर एक अनोखा प्रदर्शन कर एक ज्ञापन मुरादाबाद ज़िला अधिकारी के मध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। पीतल दस्तकारों ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को चेताया कि वह आंखों पर पट्टी बांधकर पीतल दस्तकारों के खिलाफ निर्णय ना करें क्योंकि पीतल दस्तकार की इंडस्ट्रीज 200 वर्षों से अधिक पुरानी है।

लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संस्थापक हाजी इक़बाल ने कहा कि मुरादाबाद शहर 70 सालों से छोटे उद्योगों से जाना जाता है प्रदूषण विभाग जो इनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है वह गैर संवैधानिक है जिसको तुरंत रोका जाए ये शहर छोटे इंडस्ट्रीज के नाम से भी जाना जाता है और यहां सिविलियन के लिए लगभग 100 कालोनियों बनाई गई है इसलिए सिविल कॉलोनी अलग है और मुरादाबाद शहर इंडस्ट्री शहर कहलाता है यदि सरकार इस इंडस्ट्रीज को तबाह करना चाहता है तो वह कौनसा स्थान होगा जहां इन गरीबो को ट्रांसफर किया जाएगा क्योंकि इस काम से लगभग 5 से लेकर 20 लाख लोगों के परिवार जुड़े हैं इनके पास इतना साधन नहीं है अपने खुद की जमीन लेकर कारोबार कर सकें इसलिए सरकार पहले इन्हें जमीन जीरो बैलेंस पर दे और बगैर ब्याज के निर्माण के लिए पैसा दें क्योंकि यही इनका घर है यही इनकी इंडस्ट्रीज है मुरादाबाद के बड़े निर्यातकओ के पास एक से लेकर 15 भटिया चल रही है इनको वहां लेबर नहीं मिल पा रही है जिन को गुलाम बनाकर प्रदूषण विभाग की आड़ में भी खेल खेल रहे हैं और गरीबों को बर्बाद करना चाहते हैं
बाईट।। हाजी इक़बाल संस्थापक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *