• Home  
  • जज बनने पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल प्रशासन ने किया सम्मानित
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जज बनने पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल प्रशासन ने किया सम्मानित

सारिक जैदी बिजनौर /नहटौर — क्षेत्र के ग्राम फुलसन्दा निवासी चौधरी मानपाल सिंह की होनहार पौती कु0 आराधना सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रोविंशयल जूडिशियल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बनने पर उसे ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में नहटैर के फुलसन्दा निवासी चैधरी मानपाल सिंह की […]

सारिक जैदी

बिजनौर /नहटौर — क्षेत्र के ग्राम फुलसन्दा निवासी चौधरी मानपाल सिंह की होनहार पौती कु0 आराधना सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रोविंशयल जूडिशियल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बनने पर उसे ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया
ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में नहटैर के फुलसन्दा निवासी चैधरी मानपाल सिंह की पोती तथा अजीत सिंह और कुमकुम सिंह की पुत्री कु0 अराधना सिंह के उ0प्र0 प्रोविंशयल जूडिशियल सर्विस के अन्तर्गत जज के लिये चयन होने पर विद्यालय की प्रबन्ध निदेशिका लीना सिंघल और प्रधानाचार्य इन्द्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से अराधना सिंह और चौधरी मानपाल सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आराधना सिंह ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे प्राप्त न किया जा सके। अराधना ने कहा कि कडी मेहनत और लगन ही सफलता की एक मात्र कुंजी है। इस अवसर पर और लीना सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक ललित शर्मा ने किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *