• Home  
  • दुर्घटना में बाईक सवार दो लोग घायल, एक युवक गंभीर , जिला अस्पताल को किया रेफर
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दुर्घटना में बाईक सवार दो लोग घायल, एक युवक गंभीर , जिला अस्पताल को किया रेफर

सारीक जैदी बिजनौर /नहटौर — ईको गाड़ी की टक्कर से बाईक सवार दो युवक घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार ताजपुर निवासी वरूण शर्मा व अंकुर शर्मा बाईक द्वारा किरतपुर से घर […]

सारीक जैदी

बिजनौर /नहटौर — ईको गाड़ी की टक्कर से बाईक सवार दो युवक घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार ताजपुर निवासी वरूण शर्मा व अंकुर शर्मा बाईक द्वारा किरतपुर से घर लौट रहे थे। जब वह यहां कोतवाली मार्ग पर शराब हटटी के निकट पहुंचे तो तेज गति से आ रही ईको गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार दोनो युवक घायल हो गये। दोनो को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया जहां अंकुर की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। चालक ईको मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ईको गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *