• Home  
  • जायन्ट्स की महिला कार्यकर्ताओं ने किया डीएम अवीनाश कृष्ण को सम्मानित
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जायन्ट्स की महिला कार्यकर्ताओं ने किया डीएम अवीनाश कृष्ण को सम्मानित

Rahul Kumar Uttar Pradesh/ सम्भल — डीएम के कार्य की सराहना करते हुए महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह का आयोजन करते प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन नारी जागृति की और से जिलाधिकारी डॉ अविनाश कृष्ण सिंह को उनके उत्कर्ष कार्यों के लिए महिलाओं ने सम्मानित किया। बीते दिनों में जिलाधिकारी के […]

Rahul Kumar

Uttar Pradesh/ सम्भल — डीएम के कार्य की सराहना करते हुए महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह का आयोजन करते प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन नारी जागृति की और से जिलाधिकारी डॉ अविनाश कृष्ण सिंह को उनके उत्कर्ष कार्यों के लिए महिलाओं ने सम्मानित किया। बीते दिनों में जिलाधिकारी के द्वारा जो सम्भल में अद्भुत अकल्पनीय कार्य हुए है। जिसमे सोत नदी की खुदाई हो या फिर बबराला में गंगा आरती का सुभारम्भ यह एक ऐसा अनोखा कार्य है जिसके लिए शहरवासी सदैव उनके आभारी रहेंगे। महिलायों ने इन सब कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए चंदौसी रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में अध्यक्ष स्वेता तिवारी के नेतृत्व में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जबकि सचिव अलका रस्तोगी ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी को मिठाइयां बांटी गई। महिलाओं ने डीएम को शहर की बिभिन्न समस्याओं शिक्षा, स्वास्थ्य, अतिक्रमण आदि मुद्दों से अवगत कराते हुए हल करने की मांग की। इस मौके पर अंजू रस्तोगी, प्राची गुप्ता, पूनम तिवारी, माधुरी, डॉ निधि, पूजा गुप्ता, सपना अग्रवाल, निम्मी, सुनीता गंभीर, नीलिमा, शालिनि, अनिता, अल्पना आर्य, नीमा गोयल आदि मौजूद रहीं। इस दौरान एसडीएम दीपेंद्र सिंह यादव भी शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *