• Home  
  • बिजली की लाइन नहीं ठीक करने पर दबंगों ने मारी बिजली घर के एस एस ओ को गोली
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बिजली की लाइन नहीं ठीक करने पर दबंगों ने मारी बिजली घर के एस एस ओ को गोली

अफसर अली अमरोहा – उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली इलाके के गांव ब्रह्माबाद में बिजली की लाइन ना जोड़ने से गुस्साए दबंग युवक ने बिजली घर मे तैनात एस एस ओ को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की है इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस […]

अफसर अली

अमरोहा – उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली इलाके के गांव ब्रह्माबाद में बिजली की लाइन ना जोड़ने से गुस्साए दबंग युवक ने बिजली घर मे तैनात एस एस ओ को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की है इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने आरोपी अतिन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है

आपको बता दें की अमरोहा जनपद के  सैदनगली थाना इलाके के गांव  ब्रह्मबाद के रहने वाले भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री केहर सिंह का पुत्र सोमदत्त हसनपुर बिजली घर पर एसएसओ के पद पर कार्य करता है। वह कल ड्यूटी कर कर अपने गांव ब्रह्माबाद पहुंचा था तभी उनके ही गांव का निवासी विजेंदर त्यागी पुत्र शंकर त्यागी की कॉल आई की बिजली का तार टूट गया है उसे ठीक कर दो जिस पर सोमदत्त ने कहा कि वो उसे सही नहीं कर सकता क्योकि ये लाइन मैन का काम है ।। सोमनाथ के द्वारा बिजली का तार सही नहीं करने पर गुस्साए गांव के ही अनित त्यागी ने सोमदत्त पर गोली चला दी जिसकी वजह से सोमवार घायल हो गया घायल सोमदत्त को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *