दीपक तिवारी
उत्तर प्रदेश/सहारनपुर – देवबंद को फतवों की नगरी के नाम से पूरे विश्व में जाना जाता है, लेकिन आज इल्म की नगरी में आपसी भाईचारे व एकता का संदेश पूरे देश में दिया गया हैं। नगर जहां एक और विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षा संस्थान दारुल उलूम है तो वहीं दूसरी और प्रसिद्ध श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी सिद्ध पीठ मंदिर हैं।

आज नगर के गणमान्य लोगी ने हरिद्वार जल लेने जा रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया हैं। देश मे एक ओर जहां राजनेता अपनी रोटियां सेंकने के लिए जहरीले बयान देकर हिन्दू-मुस्लिम में खाई खोदने का काम कर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हिन्दू-मुस्लिम भाइयों द्वारा शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर आपसी सौहार्द का परिचय दे रहें हैं।
