• Home  
  • मुजफ्फरनगर में पुलिस की सक्रियता से टला बडा मामला
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मुजफ्फरनगर में पुलिस की सक्रियता से टला बडा मामला

शारिक खान उत्तर प्रदेश /मुजफ्फरनगर – शहर कोतवाली क्षेत्र में हनुमान चौक पर आज पुलिस की सक्रियता से उस समय एक बडा मामला टल गया, जब बाईक की टक्कर लगने के कारण दो कांवडियों का जल खंडित हो गया। घटना से कांवडियों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने शिवभक्तों को […]

शारिक खान

उत्तर प्रदेश /मुजफ्फरनगर – शहर कोतवाली क्षेत्र में हनुमान चौक पर आज पुलिस की सक्रियता से उस समय एक बडा मामला टल गया, जब बाईक की टक्कर लगने के कारण दो कांवडियों का जल खंडित हो गया। घटना से कांवडियों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने शिवभक्तों को गाडी की व्यवस्था कर जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में हनुमान चौक पर आज सुबह एक बाईक की टक्कर लगने से दो कांवडियों का जल बिखर गया, जिसके कारण कांवडियों में रोष उत्पन्न हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी हरीश भदोरिया ने शिवभक्तों को शांत किया ओर तुरंत गाड़ी की व्यवस्था कर शिवभक्तों को हरिद्वार जल लेने के लिए रवाना किया। पुलिस की सक्रियता के चलते मामला जल्द ही शांत हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *