• Home  
  • भयंकर हादसे में मुजफ्फरनगर के युवकों सहित चार की मौत, मचा कोहराम
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भयंकर हादसे में मुजफ्फरनगर के युवकों सहित चार की मौत, मचा कोहराम

शारिक खान उत्तर प्रदेश/ मुजफ्फरनगर – जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा से पंजाब में लकडी काटने जा रहे लोगां की ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसके कारण सैदपुरा के 2 लोगां सहित 4 लोगां की मौत होने तथा आधा दर्जन से अधिक लोगां के घायल होने का समाचार है। […]

शारिक खान

उत्तर प्रदेश/ मुजफ्फरनगर – जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा से पंजाब में लकडी काटने जा रहे लोगां की ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसके कारण सैदपुरा के 2 लोगां सहित 4 लोगां की मौत होने तथा आधा दर्जन से अधिक लोगां के घायल होने का समाचार है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। मृतकों व घायलों के परिजन मौके पर रवाना हो गए है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर पंजाब में लकडी काटने गए थे। सैदपुरा के ग्रामीणों के अनुसार अम्बाला से आगे पंजाब में राजपुरा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल होने के कारण गांव सैदपुरा निवासी सुनील पुत्र हरपाल तथा मोनू पुत्र सूरजमल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे में दूसरे प्रदेश के निवासी दो अन्य लोगां की भी मौत हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया था। घटना से सैदपुरा में शोक व्याप्त है। मृतकों व घायलों के परिजन समाचार मिलते ही राजपुरा के लिए रवाना हो गए है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *