दीपक तिवारी
सहारनपुर – चिकित्सा प्रमुख अधिकारी को कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद आज चिकित्सा प्रमुख अधिकारी द्वारा टीम गठित कर नोडल अधिकारी के निर्देशन में एक फर्जी ऑफिस जहां पर 500 से 1000 रुपए प्रति व्यक्ति ले नकली आयुष्मान योजना के कार्ड बना जाए रहे थे छापे के दौरान कई नकली दस्तावेज संचालक का आधार कार्ड अटेंडेंस का रजिस्टर और आयुष्मान योजना के अंतर्गत आरोग्य कार्ड बनाने के फर्जी फॉर्म भी बरामद किए गए सबसे बड़ी बात यह रही कि किसी एक व्यक्ति की भी मौके से कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बीएस सोडी का कहना था कि कई दिनों से मुझे लगातार शिकायत मिल रही थी कि हसनपुर क्षेत्र में एक नकली आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है

जिसके चलते 15 से 16 लोग इस कार्य को फील्ड में जाकर भी लोगों को आयुष्मान योजना के कार्ड बनवाने के लिए कहते थे और उन्हें ऑफिस में बुलवा कर 500 से 1000 रुपए लेकर नकली फॉर्म भरवा उनको आयुष्मान कार्ड बनाने का आश्वासन देते थे जिसके चलते मेरे द्वारा एक टीम गठित कर मौके पर जाकर छापा मारा गया जिसके दौरान वहां पर कार्यरत सभी लोग भागने में सफल रहे लेकिन मौके से कई नकली दस्तावेज अटेंडेंस रजिस्टर व आयुष्मान योजना के नकली फॉर्म भी बरामद कर लिए गए हैं और उसके बाद थाना सदर बाजार क्षेत्र में उन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है
