• Home  
  • लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

रिपोर्ट।।।शारिक ज़ैदी/ बिजनौर बिजनौर – जनपद बिजनौर के धामपुर तहसील में तैनात एक और लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है एक ही हफ्ते में लेखपालों द्वारा रिश्वत लेने का यह दूसरा मामला है ये दोनों ही मामले जनपद बिजनौर के धामपुर तहसील में देखने को मिले हैं दरअसल यह पूरा मामला […]

रिपोर्ट।।।शारिक ज़ैदी/ बिजनौर

बिजनौर – जनपद बिजनौर के धामपुर तहसील में तैनात एक और लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है एक ही हफ्ते में लेखपालों द्वारा रिश्वत लेने का यह दूसरा मामला है ये दोनों ही मामले जनपद बिजनौर के धामपुर तहसील में देखने को मिले हैं

दरअसल यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के धामपुर तहसील का है जहाँ अभी दो तीन दिन पहले ही महिला लेखपाल अंजली त्यागी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था जिस पर एसडीएम धामपुर ने डीएम के आदेश पर महिला लेखपाल को सस्पेंड किया था और अब फिर एक लेखपाल सत्येंद्र कुमार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है वीडियो में लेखपाल 500 500 रु० के दो नोट रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है बताया जा रहा है कि फर्द में नाम डलवाने के नाम पर लेखपाल द्वारा रिश्वत ली गयी थी इस मामले में एसडीएम धामपुर का कहना है कि लेखपाल सत्येंद्र कुमार को वीडियो वायरल मामले में सस्पेंड कर दिया गया है जांच बिठाई जा रही है आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *