तनवीर अंसारी
सितारगंज (महानाद) : सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें हल्द्वानी से आई टीम ने 100 यूनिट ब्लड एकत्रित किया।
शनिवार को हल्द्वानी से आई ब्लड बैंक की टीम ने सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन एवं उदय वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से एवरग्रीन होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें सितारगंज सिडकुल में कार्यरत लगभग 100 लोगों ने रक्तदान किया।
उदय वेलफेयर सोसायटी के संयोजक राजीव गुप्ता ने बताया कि रक्तदान जीवनदान समान होता है। प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है।
इस अवसर पर सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, केके राय, अनिरुद्ध राय, टीम के इंचार्ज प्रकाश मेहता, संदीप बिष्ट, पंकज गहतोड़ी, संदीप बाबा, अमित रस्तोगी, अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।