आशीष कुमार
बागपत- बागपत जिले में महिलाओ पर बढ़ते अपराध रुकने का नाम नही ले रहे है ताजा मामला कोतवाली बडौत इलाके का है जहां एक नाबालिक के साथ चाकू की नोक पर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है रेप की वारदात का आरोप किसी ओर पर नही बल्कि सगे मामा पर ही लगा है जहाँ हरियाणा के गन्नौर की रहने वाली लड़की अपने मामा के घर रहने के लिए आई हुई थी फिलहाल थाना पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुक़द्दमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है
दरअसल आपको बता दे कि मामला कोतवाली बडौत इलाके का है जहां बड़का रोड पर इकरा मस्जिद के पास कॉलोनी में रहने वाले उस्मान पर उसकी भांजी ने रेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है इतना ही नही पीड़िता का आरोप है कि उसकी मामी ने भी वारदात को अंजाम देने में उसका साथ दिया है पीड़िता हरियाणा राज्य के गन्नौर की रहने वाली है वह अपनी नानी के घर आई हुई थी और उसका मामा उस्मान ओर उसकी मामी उसे अपने घर पर लेकर चली गई थी और जब वह खाना खाकर सो रही थी तो उसके मामा ने चाकू की नोक पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसकी मामी ने बाहर से दरवाजा भी बन्द कर दिया था जिसकी सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजन आज बागपत पहुंचे और उन्होंने कोतवाली बडौत में आरोपियो के खिलाफ तहरीर देकर मुकद्दमा दर्ज करयाहै फिलहाल पुलिस के अधिकारी मुकद्दमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटे है और जल्द आरोपियो को गिरफ्तार करने की बात कह रहे है
