• Home  
  • जिलाधिकारी व एसएसपी ने हैलीकाॅप्टर से फूल बरसाकर किया कांवडियों का स्वागत हैलीकाॅप्टर से किया कांवड मार्गो का निरीक्षण
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जिलाधिकारी व एसएसपी ने हैलीकाॅप्टर से फूल बरसाकर किया कांवडियों का स्वागत हैलीकाॅप्टर से किया कांवड मार्गो का निरीक्षण

शारिक खान मुज़फ्फरनगर – जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आज कांवड यात्रा मार्गो पर कांवडियों की सुरक्षा के मद्देनजर शिव चैक, मुुजफ्फरनगर शहर, खतौली तथा पुरकाजी, हाईवे कांवड मार्गो का हैलीकाॅप्टर के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण कर सुंरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सर्वेक्षण के दौरान उन्होने शासन की मंशा […]

शारिक खान

मुज़फ्फरनगर – जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आज कांवड यात्रा मार्गो पर कांवडियों की सुरक्षा के मद्देनजर शिव चैक, मुुजफ्फरनगर शहर, खतौली तथा पुरकाजी, हाईवे कांवड मार्गो का हैलीकाॅप्टर के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण कर सुंरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सर्वेक्षण के दौरान उन्होने शासन की मंशा के अनरूप मुजफ्फरनगर शहर की हृदय स्थली शिव चैक सहित जनपद की सीमा के अन्तर्गत कांवड मार्ग पर कांवडियों का हैलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कावड यात्रा को शान्तिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण चाक-चोबन्द व्यवस्था की गयी है।

जिसके लिए हवाई निरीक्षण भी किया जा रहा है,।उन्होने कहा कि कल भी हवाई सर्वेक्षण किया गया था। उन्होने कहा कि कांवडियों की सुरक्षा व्यवस्था इस समय की सबसे बडी प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि जनपद में पूर्ण सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कांवड यात्रा सम्पन्न हो रही है इसमें सभी वर्गो एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग मिल रहा है। उन्होने कहा कि जनपद में कांवडियों और श्रद्धालु हमारे अतिथि है उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नही होने दी जायेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *