Rahul Kumar
सम्भल – सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश का 32 वाँ स्थापना समारोह बडे उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें समिति का विस्तार अन्य राज्यों में करने व छात्र एवं छात्राओं को स्वालंबी बनाने का निर्णय लिया गया।
नगर के मिशन इण्टरनेशनल एकाडमी स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के स्थापना समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने समिति की बार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।समिति के संरक्षक व सलाहकार बैद्य सत्य प्रकाश रस्तोगी, वीरेंद्र आर्य व मुशीर खाँ तरीन ने समिति द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी साथ ही अधिकाधिक पौधा रोपण करने का आह्वान किया।इस अवसर पर अनम परवीन, हिना मंसूरी, चंचल, रश्मि, पूजा पाल व नगमा ने देश भक्तिगीत,कविता,लोक गीत, सावनगीत आदिकार्यक्रमों के माध्यम से सभी के मन को मोह लिया। समारोह में समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम,प्रदेश संरक्षक/सलाहकार बैद्य सत्य प्रकाश रस्तोगी,डाँ. सुधा सक्सैना,सुशील कुमार भगतजी,डाँ. शहजाद आलम,डाँ. अशोक कुमार,परीक्षा सचिव रूबी, सचिव उपासना शर्मा, ज्योति,उपनिदेशक डाँ रशिक अनवर,उपप्रबन्धक डाँ.मौ.इरफान खान.अरविंद कुमार,सचिव निबन्धविभाग इकरा इफतेखार,परीक्षा सचिव प्राइमरी वर्ग अंजली, सांस्कृतिक प्रभारी मंजू सक्सैना व प्रचार सचिव मौ.फैजान ताबिश का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।समिति के संरक्षक व सलाहकार डाँ. यू.सी.सक्सेना, महासचिव कुसुम, परीक्षा निदेशक मीनाक्षी, सचिव ज्योति,शिल्पा कश्यप,रजनी कान्ता चौहान,शिवानी, मनु मलिक,अमित कुमार,सैय्यद जमीलुर्ररमान ने सभी को केक खिलाया और जन्मदिन की बधाई दी। महासचिव कुसुम ने बताया कि 31 जुलाई को मध्यहान तीन बजे से हरियाली तीज पर्व पर जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता गुडविल चिल्ड्रन एकाडमी मे कराने की घोषणा की। इसके साथ ही बताया कि एक सितम्बर को तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम शिविर जयपुर, अजमेर व पुष्कर जायेगा।जिसका प्रभारी रूबी को जबकि रजनी कान्ता चौहान, शिल्पा कश्यप व उपासना शर्मा को सहायक प्रभारी बनाया गया।इसके बाद समिति के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने मिशन इण्टर नेशनल एकाडमी परिसर में पौधा रोपण किये गये।जिसमें डाँ. यू.सी.सक्सेना, बैद्य सत्य प्रकाश रस्तोगी, मुशीर खाँ तरीन,वीरेंद्र आर्य, सुल्तान मौ.खाँ कलीम, हरद्वारी लाल गौतम,रूबी, मीनाक्षी,कुसुम, उपासना शर्मा, ज्योति, अंजली, डाँ. मौ.शावेज, डाँ. मौ.इरफान खान, मौ.फैजान ताबिश,नाहिद, चंचल, अनवर अली,मोहसिन, रिजवान अंसारी,मनीष चौधरी आदि ने भाग लिया।
