• Home  
  • पति से परेशान होकर पत्नी ने की थी पति की गला घोंटकर हत्या
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पति से परेशान होकर पत्नी ने की थी पति की गला घोंटकर हत्या

शारिक जैदी बिजनौर – धामपुर पुलिस ने पति की हत्या कर देने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी द्वारा 8 जुलाई को अपने पति मुख्तार की हत्या गला घोट कर कर दी गई थी। पति मुख्तार अपनी बेटियों पर गंदी नियत रखता था और अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाने का […]

शारिक जैदी

बिजनौर – धामपुर पुलिस ने पति की हत्या कर देने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी द्वारा 8 जुलाई को अपने पति मुख्तार की हत्या गला घोट कर कर दी गई थी। पति मुख्तार अपनी बेटियों पर गंदी नियत रखता था और अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास कर रहा था जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी फिरदोस ने अपने पति की गाला घोट कर हत्या कर दी।

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के पुराना धामपुर इलाके में बीती 8 जुलाई को मुख्तार नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर देने का मामला सामने आया था। हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए बिजनौर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धामपुर पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आदेशित किया गया था। इसी कड़ी में थाना धामपुर पुलिस ने आज चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुख्तार की हत्या करने वाली उसकी ही पत्नी फिरदोस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2011 को मुख्तार के साथ हुई थी। शादी से पहले मुख्तार की शादी नगीना निवासी रजिया के साथ हुई थी। मुख्तार अपनी पहली पत्नी रजिया के साथ भी शराब पीकर मारपीट करता था जिससे तंग आकर रजिया उसे छोड़ कर चली गई। आरोपी पत्नी द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि मुख्तार नशे का आदी था और शराब के नशे में उसके साथ और अपनी बच्चियों के साथ मारपीट करता था साथ ही अपनी बेटियों पर गंदी नियत भी रखता था। मुख्तार द्वारा एक दिन अपनी बेटियों को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया था जिसका फिरदौस द्वारा विरोध करने पर मुख्तार ने उसके साथ मारपीट की जिसके चलते फिरदोस ने उसकी हत्या करने का षडयंत्र रचा और रात को खाने में नशे की गोलियां मिलाकर और शराब पिलाकर उसे सुला दिया। जिसके बाद घर में रखी एक प्लास्टिक की रस्सी से फिरदोस ने अपने पति मुख्तार की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आज इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी फिरदोस को जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *