• Home  
  • पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार

शारिक जैदी बिजनौर – चांदपुर थाना क्षेत्र के सातों इमली चौराहे पर एक युवक को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी थी। इस गोलीकांड में गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस गोली हत्याकांड की जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला […]

शारिक जैदी

बिजनौर – चांदपुर थाना क्षेत्र के सातों इमली चौराहे पर एक युवक को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी थी। इस गोलीकांड में गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस गोली हत्याकांड की जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का दूसरा हत्या आरोपी पति अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आज महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है।

इस हत्याकांड को लेकर एसपी संजीव त्यागी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि रेशमा नाम की महिला की शादी माजिद नाम के युवक से हुई थी। माजिद महिला के साथ काफी मारपीट करता था। जिसको लेकर रेशमा ने असलम नाम के युवक के साथ शादी कर ली थी। पहला पति माजिद आए दिन पहली पत्नी को परेशान कर रहा था।

जिसको लेकर महिला ने योजना बनाते हुए अपने दूसरे पति असलम से माजिद की हत्या करवा दी।पुलिस ने इस घटना में हत्या आरोपी महिला को तो गिरफ्तार कर लिया है।लेकिन उसका दूसरा पति असलम अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।पुलिस जल्दी असलम को गिरफ्तार करने की बात कह रही है ।वहीं आरोपी महिला को पुलिस आज जेल भेज रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *