आलम वारसी
मुरादाबाद – मुरादाबाद के ग्राम लक्ष्मी पुर कट्टीई में रविवार को सर्व समाज का सेवा समिति द्वारा गरीब महिलाओं व युवतियों को 50 सिलाई की मशीन एवं 100 सूट व साड़ियां बांटी इस मौके पर मुख्य अथिति के रुप में एसडीएम सदर श्रद्धा सांडियाल मौजूद रही

एसडीएम सदर श्रद्धा सांड्या ले अपने हाथों से महिलाओं को मशीन बा साड़ी वितरित की एसडीएम सदर के हाथों सिलाई मशीन एवं कपड़े पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आए वही एसडीएम सदर श्रद्धा सांडियाल बताया कि महिलाओं को आगे लाने के लिए और उन्हें सशक्त बनाने के लिए समिति द्वारा यह एक अच्छी पहल है इस प्रकार के कार्य होने से महिलाओं में समाज से लड़ने के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा
वही समिति के अध्यक्ष रूप सिंह प्रजापति ने कहा कि हमारी समिति सर्व समाज हर 90 दिनों में महिलाओं एवं युक्तियों को सिलाई मशीन बस साड़ी एवं सूट वितरित करती है इस समिति का मकसद महिलाओं एवं युक्तियों को सक्षम बनाना है जिससे हमारे द्वारा दी गई सिलाई मशीन से वह अपने घर का पालन पोषण कर सकें और किसी पर निर्भर न रहकर खुद अपने रोजगार पर निर्भर रहें।
इस मौके पर आसपास के गांव की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे
