आलम वारसी
मुरादाबाद — उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग पर देर रात्री उस समय हडकम्प मच गया जब हरिद्वार से बरेली जा रहे कांवड़ बेड़े में कांवड़ लेकर चल रहे शिव भक्तों को पीछे से एक अनियंत्रित कार ने आकर टक्कर मार दी.जिसमें शिव भक्त घायल हो गए,जिसके बाद गुस्साए शिव भक्तों में भी हाहाकार मच गया,आसपास रहने वाले लोग भी निकल आये,खतरा भांपते हुए अज्ञात कार सवार कार को छोड़कर भाग गए और गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर डाली और जाम लगा दिया, शिव भक्त कांवड़ियों के साथ हुई इस घटना में लगभग 6 शिव भक्त कांवड़िया घायल हो जाने और तोड़फोड़ के साथ जाम लगाने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने भी पुलिस बल के साथ मौके का रुख कर डाला और कुछ ही देर में स्थिति को सामान्य करते हुए शिव भक्त कांवड़ियों के बेड़े को आगे बढ़ाया,लेकिन शिव भक्त देर रात तक थाना क्षेत्र की चौकी पर बैठे हुए हैं, मामूली रूप से घायल शिव भक्त कांवड़िया बेड़े में शामिल ट्रेक्टर ट्राली में हैं,,फ़िलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर प्राप्त करने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
