Pankaj kumar
शामली – जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी अंडरपास के निकट दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली चलती ट्रेन से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवान एवं यात्रियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से कांधला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है फिलहाल घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्री जान को जोखिम में डालकर खिड़की पर बैठकर सफर करते हैं कभी-कभार तो कई यात्रियों की जान भी जा चुकी है लेकिन यात्री फिर भी अपनी आदत से बाज नहीं आते। ताजा मामला रविवार सुबह का है जब दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री खिड़की में बैठकर सफर कर रहा था जैसे ही ट्रेन कांधला रेलवे स्टेशन के निकट गांव भारसी अंडरपास के निकट पहुंची तो एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल की चीख-पुकार सुन यात्रियों ने ट्रेन को रुकवाया और घायल युवक को यात्रियों ने आरपीएफ के जवानों की मदद से 108 एंबुलेंस से घायल युवक को कांधला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए घायल युवक को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया है। घायल युवक ने अपना नाम नवीन पुत्र सुंदर पाल निवासी शाहदरा बताया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भी घायल युवक के बयान ले लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
