Deepak Tiwari
सहारनपुर – सहारनपुर पुलिस लगातार कामयाबी के चलते आज फिर थाना कुतुबशेर को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, एसपी सिटी विनीत भटनागर द्वारा प्रेसवार्ता कर बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मानकमऊ पुलिया से दो अभियुक्त कासिफ व सरफराज को एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व एक स्कूटी समेत गिरफ्तार किया उसके बात उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि वो वाहन चोरी कर उन्हें काट कर उनके पार्ट्स मुमताज व विनय को जो काजीपुरे थाना सदर बाजार छेत्र के रहने वाले है उनको बेचते है पुलिस ने तुरंत उनकी निशान देही पर छापा मार बाकी दोने अभियुक्तों को सात मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया इस तरह से कुल आठ मोटरसाइकिल व एक स्कूटी समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

एसपी सिटी द्वारा बताया गया कि इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी कई थानों में कई चोरी व ओर अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज है
