Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • दो आरोपियों पर गैगस्टर एक्ट का मुकदमा
- उत्तराखंड

दो आरोपियों पर गैगस्टर एक्ट का मुकदमा

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी की ओर से गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में बताया गया कि साबिर निवासी मोहल्ला अहबाबनगर रानीपुर और अंशुल निवासी ग्राम भागूवाला चमरिया थाना मंडावली जनपद बिजनौर यूपी हाल पता बकरा मार्केट मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर ने गैंग बना […]

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी की ओर से गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में बताया गया कि साबिर निवासी मोहल्ला अहबाबनगर रानीपुर और अंशुल निवासी ग्राम भागूवाला चमरिया थाना मंडावली जनपद बिजनौर यूपी हाल पता बकरा मार्केट मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर ने गैंग बना रखा है। साबिर गैंग का लीडर है। लोकसेवकों से मारपीट, चोरी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। दोनों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, नशा तस्करी के तमाम मुकदमे दर्ज हैं। मालूम हो कि पिछले साल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्कूटी व ई-रिक्शा लेकर जा रहे दो संदिग्धों को रोका था। दोनों ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *