Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • गुरुद्वारे में बैसाखी खालसा जन्म दिवस के रूप में मनाया
- उत्तराखंड

गुरुद्वारे में बैसाखी खालसा जन्म दिवस के रूप में मनाया

 प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में बैसाखी खालसा जन्म दिवस के रूप में मनाया गया। बाबा सुखा सिंह करनाल वाले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एथल, दिनसरपुर, सहदेवपुर, लालढांग, ऋषिकेश और स्थानीय क्षेत्रों से हजारों की संख्या में संगत गुरुद्वारे पहुंचे और श्रीगुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेका। कथावाचक ज्ञानी मंजीत […]

 प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में बैसाखी खालसा जन्म दिवस के रूप में मनाया गया। बाबा सुखा सिंह करनाल वाले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एथल, दिनसरपुर, सहदेवपुर, लालढांग, ऋषिकेश और स्थानीय क्षेत्रों से हजारों की संख्या में संगत गुरुद्वारे पहुंचे और श्रीगुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेका। कथावाचक ज्ञानी मंजीत सिंह देहरादून वाले ने कथा, कविशर जत्था सुखदेव सिंह अमृतसर वाले ने कविताएं और भाई गुरवंत सिंह हजूरी रागी तख्त हजूरी रागी ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। बाबा सुल्तान सिंह लाड़ी ने कहा कि दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ चलाकर जुल्म के खिलाफ लड़ना सिखाया। खालसा दिवस बहुत पवित्र दिन है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *