देहरादून
कैंट विधायक सविता कपूर के जन्मदिवस पर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने रक्त दान शिविर एवं कढ़ी चावल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने युवाओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर से किसी का जीवन बच सकता है, किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सूरज सिंह बिष्ट, सिद्धार्थ कसाना, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत, संतोष थापा, पार्षद विनोद रावत, रमेश काला, मनीष पाल, सूरज भान चौहान, अभिषेक बिष्ट, आलोक कुकरेती, गोविंद साहनी आदि मौजूद रहे।

