• Home  
  • आईआईपी की सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.48 लाख ठगे
- उत्तराखंड

आईआईपी की सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.48 लाख ठगे

देहरादून इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) की सेवानिवृत्त अधिकारी से साइबर अपराधियों ने 1.48 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से बात की और उन्हें झांसे में लिया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, आभा ध्यानी निवासी चमन विहार ने तहरीर दी कि उनकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोहकमपुर शाखा […]

देहरादून

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) की सेवानिवृत्त अधिकारी से साइबर अपराधियों ने 1.48 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से बात की और उन्हें झांसे में लिया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, आभा ध्यानी निवासी चमन विहार ने तहरीर दी कि उनकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोहकमपुर शाखा से पेंशन संचालित होती है। उनका किसी सोसाइटी से रुपये आने थे। 30 अक्तूबर 2025 को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और सोसाइटी के रुपयों के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि कुछ देर बात के बाद फोन काट दिया गया। शाम को उन्हें संबंधित बैंक से खाते से रुपये निकासी के संबंध में कॉल आया। उन्हें बताया गया कि उनके खाते से दो किस्तों में करीब 1.48 लाख रुपये निकाले गए हैं। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। पुलिस ने गुरुवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *