Quick Links:
Sunday, 16 August 2026
  • Home  
  • हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
- उत्तराखंड

हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रामनगर के चिलकिया निवासी सोनू पत्नी ममता के साथ सोमवार दोपहर बेटी की दवा लेने मोहल्ला टांडा स्थित एक अस्पताल आ रहे थे। सती माता मंदिर के पास […]

सड़क हादसे में घायल महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रामनगर के चिलकिया निवासी सोनू पत्नी ममता के साथ सोमवार दोपहर बेटी की दवा लेने मोहल्ला टांडा स्थित एक अस्पताल आ रहे थे। सती माता मंदिर के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए और बच्ची छिटककर झाड़ियों में गिर गई। दंपति को राहगीरों की मदद से मुरादाबाद रोड स्थित अस्पताल लाया गया। ममता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *