Quick Links:
Sunday, 16 August 2026
  • Home  
  • महिला का युवकों पर बेटे से मारपीट का आरोप
- उत्तराखंड

महिला का युवकों पर बेटे से मारपीट का आरोप

 जागरण से लौट रहे बेटे से मारपीट कर घायल करने का आरोप एक महिला ने कुछ युवकों पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी आशा ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च की रात उसका 17 वर्षीय बेटा शिव खड़कपुर […]

 जागरण से लौट रहे बेटे से मारपीट कर घायल करने का आरोप एक महिला ने कुछ युवकों पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी आशा ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च की रात उसका 17 वर्षीय बेटा शिव खड़कपुर देवीपुरा में जागरण से लौट रहा था। गांव के सुमित पुत्र ओम प्रकश, शोभित उसके बेटे से गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। जागरण में मौजूद लोगों ने उसके बेटे को बचाया। अगले दिन 26 मार्च की सुबह जब उसका बेटा दूध लेने गया तो सुमित, शोभित, अनूप व विक्रम ने पुत्र को घेर लिया और मारपीट कर उसे थाना आईटीआई के सामने फेंककर चले गए। पुत्र ने इसकी सूचना फोन पर दी। जिसके बाद वह शिव को एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *