• Home  
  • 117 स्वयं सेवियों के आंखों की जांच हुई
- उत्तराखंड

117 स्वयं सेवियों के आंखों की जांच हुई

श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के एनएसएस शिविर के छठे दिन बुधवार को नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 117 स्वयंसेवियों के आंखों की जांच की गई और उन्हें नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में नेगी आई केयर संचालक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजे […]

श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के एनएसएस शिविर के छठे दिन बुधवार को नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 117 स्वयंसेवियों के आंखों की जांच की गई और उन्हें नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में नेगी आई केयर संचालक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजे सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन के स्क्रीन से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आंखें हमारे शरीर के बहुमूल्य अंग हैं। इसलिए इसकी देखभाल सही तरीके से की जानी आवश्यक है। अपनी आंखों की नियमित जांच करवाने के अलावा, अपनी आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के कुछ सरल तरीके भी हैं। स्वस्थ आहार खाएं, जिसमें पालक और केल जैसी पत्तेदार सब्जियां शामिल हों। इसके बाद 117 स्वयंसेवियों के आंखों की जांच की गई। मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पारुल मिश्रा, डॉ. सीमा बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *