रायवाला पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है, जिसमें पति ने युवक पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपों की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक युवक ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव बरामद होने के बाद पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा। नामजद तहरीर में उसने लक्ष्मण सिंह रावत निवासी प्रतीतनगर, रायवाला पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायत में अन्य कई आरोप भी पीड़ित ने लगाए हैं। एसआई मनवर सिंह नेगी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पति के आरोपों की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।