Quick Links:
Friday, 3 July 2026
  • Home  
  • जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर बेचने में दो पर मुकदमा
- उत्तराखंड

जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर बेचने में दो पर मुकदमा

बंजारावाला में एक व्यक्ति की जमीन को फर्जीवाड़े से कब्जा कर बेचने का मामला सामने आया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने जमीन की पूर्व मालकिन के साथ एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि शैलेश ध्यानी निवासी शिवराजपुर, कोटद्वार ने वर्ष 2010 में बंजारावाला माफी, […]

बंजारावाला में एक व्यक्ति की जमीन को फर्जीवाड़े से कब्जा कर बेचने का मामला सामने आया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने जमीन की पूर्व मालकिन के साथ एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि शैलेश ध्यानी निवासी शिवराजपुर, कोटद्वार ने वर्ष 2010 में बंजारावाला माफी, क्लेमनटाउन में एक प्लाट खरीदा। जमीन की रजिस्ट्री शीला डंगवाल पत्नी राजेंद्र प्रसाद निवासी अजबपुर कलां ने कराई। रजिस्ट्री होने पर शैलेश जमीन पर चारदीवारी कराने साथ कब्जा ले लिया। वह नियमित जमीन की देखभाल करने नहीं आ सके। जनवरी 2024 में अपने प्लाट पर गए। उन्होंने देखा कि प्लाट पर मनीष बिष्ट ने जमीन अपनी होने का बोर्ड लगाया हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि शीला डंगवाल और प्रॉपर्टी डीलर दिनेश सिंह रावत निवासी बंजारावाला ने मिलकर उनकी प्लाट को अवैध तरीके से मनीष बिष्ट को बेच दिया। मामले की शिकायत एसआईटी देहरादून से की गई। वहां जांच की गई। जांच के आधार पर पटेलनगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी हरिओम रोज चौहान ने आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *