• Home  
  • वरिष्ठजनों ने नगर आयुक्त से मिलकर समस्याओं के बारे में बताया
- उत्तराखंड

वरिष्ठजनों ने नगर आयुक्त से मिलकर समस्याओं के बारे में बताया

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्वालापुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं बताई। प्रतिनिधि मंडल ने ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट अंडरपास में प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर बनाने, कूड़ादान लगवाने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरणसिंह ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात बताया […]

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्वालापुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं बताई। प्रतिनिधि मंडल ने ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट अंडरपास में प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर बनाने, कूड़ादान लगवाने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरणसिंह ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात बताया कि अंडरपास मे दोनों ओर से प्रकाश की व्यवस्था है। लेकिन लाइनों के नीचे बने सीमेंटेड ब्लॉकों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। इसमें दिन में भी अंधेरा रहता है इसलिए दोनों साइड में एक एक लाइट का प्रबंध किया जाए जिससे कि आने जाने वालों को कोई समस्या ना हो। वरिष्ठ जनों के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अंडरपास के पास शारदा नगर कॉलोनी का मुख्य मार्ग है और आर्य नगर की ओर सड़क पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *