• Home  
  • उप जिला चिकित्सालय की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया
- उत्तराखंड

उप जिला चिकित्सालय की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया

भगवानपुर के हसनपुर मदनपुर मार्ग पर जल्द ही उप जिला चिकित्सालय बनेगा। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार आरके सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने भूमि का निरीक्षण किया। सौ बेड का उप जिला चिकित्सालय बनने से अब क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। विधानसभा सत्र के दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश […]

भगवानपुर के हसनपुर मदनपुर मार्ग पर जल्द ही उप जिला चिकित्सालय बनेगा। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार आरके सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने भूमि का निरीक्षण किया। सौ बेड का उप जिला चिकित्सालय बनने से अब क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। विधानसभा सत्र के दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश के सौ बेड के उप जिला चिकित्सालय के प्रस्ताव को पास किया गया था। जिसमें सोमवार को प्रस्ताव के आधार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार आरके सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 138 बीघा जमीन का उप जिला चिकित्सालय बनाने के लिए निरीक्षण किया गया। जिसकी डीपीआर को सोमवार को शासन को भेज दी जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *