• Home  
  • विधायक के कार्यालय पर हुई फायर मामले में एक और गिरफ्तार
- उत्तराखंड

विधायक के कार्यालय पर हुई फायर मामले में एक और गिरफ्तार

खानपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर 26 जनवरी को हुई फायरिंग के मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इससे पहले इस […]

खानपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर 26 जनवरी को हुई फायरिंग के मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इससे पहले इस मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी को विधायक उमेश कुमार के निजी सहायक जुबैर काजिमी द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि 26 जनवरी के दिन खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन व उनके समर्थकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जांच पड़ताल के साथ ही पुलिस ने उसी दिन पूर्व विधायक चैंपियन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। इस मुकदमे में नामजद आरोपी बिरेन्द्र पुत्र कर्ताराम निवासी दाबकीकलां लक्सर को रविवार के दिन कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *