मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक पत्रिका शाशवती के विमोचन अवसर पर छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। वैशाली नेगी के हनुमान चालीसा पर नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर केपी सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक प्रदीप बत्रा व मेयर अनीता अग्रवाल रही। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें वैशाली नेगी ने हनुमान चालिसा पर शानदार नृत्य पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पत्रिका का विमोचन कर ब्रिगेडियर केपी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में हमारे देश की संस्कृति की झलक मिलती हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की अध्यापिका गायत्री शर्मा, कोशिकी की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल, मारवाडी सभा सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल, संरक्षक राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार अनु शर्मा, पायल गोयल, अनु शर्मा, श्रद्धा हिन्दू, मुन्नी देवी, कामिनी गुप्ता, निधि शर्मा आदि मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
पत्रिका विमोचन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक पत्रिका शाशवती के विमोचन अवसर पर छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। वैशाली नेगी के हनुमान चालीसा पर नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर केपी सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक […]
