ऊर्जा निगम की टीम ने कई गांवों में मंगलवार को चेकिंग की। इस दौरान टीम ने जसपुर रणजीतपुर में इरशाद व दिलशाद पुत्रगण मीर हसन, इस्लामुद्दीन पुत्र अल्लाह बक्श, सगीर पुत्र नूर हसन और निहंदपुर स्थित गुल प्रोविजन स्टोर में सादिक पुत्र गुलशेर तथा इकराम पुत्र नसीर के घर में बिजली की चोरी पकड़ ली। जेई ने सभी छह लोगों पर लक्सर कोतवपाली में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में एसडीओ प्रवेश कुमार, जेई मनोज कुमार सैनी, अतुल कुमार, सुमित कुमार, मोनू, अंबरीष कुमार शामिल थे।