कस्बे में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर मंगलवार को रविदास मंदिर में हवन यज्ञ के बाद शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने फीता काटकर किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की थी। रविदास मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक रूप से सजाई गई संत शिरोमणि रविदास पालकी सबसे आगे चल रही थी। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला हरिजनान, मोहल्ला छावनी, पुराना बाजार, मुख्य बाजार, बस अड्डा, अमर जवान शहीद चौक, मोहल्ला नई मंडी और शिव चौक से होकर रविदास मंदिर पर ही समाप्त हुई।
- उत्तराखंड
संत रविदास की शोभायात्रा में झाकियां बनी आकर्षण का केंद्र
कस्बे में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर मंगलवार को रविदास मंदिर में हवन यज्ञ के बाद शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने फीता काटकर किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की थी। रविदास मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली […]
